देहरादून
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बुधवार को प्राधिकरण सभागार में सीएम हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उपाध्यक्ष महोदय द्वारा कुछ शिकायतकर्ताओं को स्वयं फोन किया गया एवं प्राधिकरण सम्बंधित शिकायत को लेकर फीडबैक लिया गया। लोगों द्वारा उनकी समस्या के समाधान पर संतुष्टि प्रकट की गई।
उपाध्यक्ष ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता पर लिया जाना है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत के समाधान के साथ ही हमें आमजन की संतुष्टि पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता से एक बार उसकी समस्या के संबंध में दूरभाष पर अवश्य वार्ता कर ली जाए और उनकी समस्या को लेकर की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया जाए।

More Stories
खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 70 लाख 45 हजार रू0 से अधिक मूल्य के 415 मोबाइल फोनों को किया रिकवर
पदोन्नती पर एसएसपी देहरादून द्वारा पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पद्दोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ