देहरादून
दशहरा पर्व पर आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून के नयागांव पहुंचे और लक्ष्मी प्रधान के यहां पहुंचकर शुभकामनाएं दी तथा तिलक लगवाया।
इसके पश्चात मंत्री जोशी ने जोहड़ी गांव में उदय सिंह थापा और कई अन्य गोरखाली समाज के लोगों घर पहुंचकर तिलक लगाकर दशहरे की बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके बाद मंत्री जोहड़ी गांव स्थित मसूरी विधानसभा से कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री गोदावरी थापली की माता शोभा थापा के घर पहुंचकर उनसे तिलक लगवाया उनका आशीर्वाद लिया और दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह हमें याद कराता है कि सच की हमेशा जीत होती है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन चरित्र अनुकरणीय है। उनके जीवन की विशिष्टता समाज का मार्ग प्रशस्त करती रही है। उन्होंने धर्म एवं सत्यता के मार्ग पर चलकर रावण पर विजय प्राप्त की थी। दशहरा उल्लास एवं विजय का भी पर्व है। मंत्री जोशी ने कहा कि शक्ति की उपासना का यह पर्व हमें जीवन की कठिनाइयों से पार पाने की प्रेरणा देता है। केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों से आपसी भाई-चारे और सौहार्द के साथ सभी पर्वों को मिलजुल कर मानने की अपील की । इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की सुख समृद्धि की कमाना भी की।
इस अवसर पर बीजेपी नेता संध्या थापा, शोभा थापा, रवि किरन थापा, सूर्य किरण थापा, दीप राज थापा, कल्पना गुरुंग, डॉ महेंद्र गुरुंग, मनीषा गुरुंग सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी