देहरादून, 21 जनवरी। कृषि मंत्री जोशी ने उत्तरकाशी के ओडगांव में निजी नर्सरी द्वारा पौधों की आपूर्ति में की जा रही अनियमितताओं की खबरों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी, उत्तरकाशी को दो दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा की दोषी के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को कैंप कार्यालय सचिव कृषि बी.वी.आरसी पुरुषोत्तम के साथ बैठक की। बैठक मंत्री जोशी ने प्रदेश में करीब 300 करोड़ की लागत से नाबार्ड के माध्यम से पूरे प्रदेश में शुरू होने जा रही योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। मंत्री जोशी ने कहा पूरे प्रदेश भर में 9 हजार के करीब गांव है। मंत्री जोशी ने शीघ्र ही नाबार्ड के माध्यम से प्रदेशभर में विभाग द्वारा 18 हजार पॉलीयो हाउस लगाने का प्लान तैयार करने के सचिव को निर्देश दिए।
मंत्री जोशी ने कहा पहले चरण में 4 हजार गांव में पॉली हाउस लगाए जाएंगे। जिसको कलस्टर के माध्यम से संचालित किया जायेगा। उन्होंने कहा एक कलस्टर को हम 10 से 20 पोलियो हाउस देंगे और व्यक्तिगत को 10 पॉलीयो हाउस दिए जाएंगे। मंत्री ने भरोसा जताते हुए कहा कि इसके माध्यम से जो किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प है वह निश्चित ही पूरा होगा।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी