हल्द्वानी
महिला से दुष्कर्म और महिला की 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता मुकेश बोरा को गिरफ्तार किया गया है। बोरा को बुधवार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की पांच टीमें मुकेश बोरा की तलाश कर रही थी इस बीच पुलिस ने मुकेश बोरा को भगाने वाले लोगों को भी सह अभियुक्त के रूप में विवेचना में जोड़ा है, साथ ही उत्तर प्रदेश के रामपुर से पुलिस ने मुकेश बोरा को गिरफ्तार किया है। एसएस एमपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को ढाई हजार रुपए के इनाम की घोषणा भी की है गौरतलब है कि दुग्ध संघ में काम करने वाली महिला ने मुकेश बोरा पर दुष्कर्म और उसीक बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला की तहरीर पर मुकेश बोरा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होते ही बोरा फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। बोरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बोरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें यूपी, राजस्थान, पंजाब औऱ दिल्ली में डेरा डाले थी।

More Stories
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार,. सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 7 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
मुख्य सचिव ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न संगठनों से भी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर किया विचार-विमर्श, सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश
ऋषिकेश महायोजना–2031: अव्यवस्थित विकास से सुनियोजित भविष्य की ओर बड़ा कदम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर सचिवालय में मंथन, तपोवन क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान पर खास जोर