देहरादून
पांच गुणा रॉयल्टी बढ़ाये जाने का विरोध जारी है। ठेकेदारों ने आज भी राजधानी देहरादून में राजपुर रोड,किरशाली,सहस्त्रधारा,लोहरवाला, समेत कई जगह जबरन कार्य रुकवाया। इस दौरान किशन नगर सिरमौर मार्ग में ठेकेदार ओर स्थानीय लोगों के बीच तीखी नौंक झोंक भी हुई। लोगों का आरोप था कि ठेकेदार ज्यादती कर रहे है ,इस तरह काम रुकवाना सही नही है इन्हें सरकार के आगे अपनी बात रखनी चाहिए। वही ठेकेदारों का कहना था कि पिछले 15 दिनों से ठेकेदार हड़ताल पर है लेकिन कई जगह कुछ ठेकेदार कार्य कर रहे है जिन्हें रुकवा दिया गया है ऒर जब तक सरकार पांच गुणा रॉयल्टी बढ़ाने का आदेश वापिस नही लेती तब तक कोई भी काम वे नही होने देंगे।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी