अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर निगम के विधुत विभाग के इंचार्ज रंजीत राणा ने योग के कई आसनों के जरिये दिया संदेश, योग शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संयोजन है–रंजीत राणा

देहरादून

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर निगम के विधुत विभाग के इंचार्ज रंजीत राणा ने योग के कई आसनों के जरिये संदेश देते हुए योग के पांच संयोजन का जिक्र करते हुए कहा कि योग ज्ञान रूपी धरोहर है। उन्होंने ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संयोजन है। उन्होंने प्रदेशवासियों से उत्तराखण्ड को हर स्तर पर उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रतिदिन एक घंटा योग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। रंजीत राणा ने कहा कि प्रतिदिन योग करें, सूरज उगने से पहले जगना होगा और खुद को बदलना होगा, जिससे दवाओं पर आने वाला व्यय भी कम होगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा मन अत्यंत चंचल है। यह भौतिक साधनों के पीछे भागता है, यह दौड़ता हुआ मन कभी भी व्यक्ति को चेतना की गहराइयों में नहीं ले जा पाता। हमारे इसी अन्तर्द्वन्द्व को शांत करने की प्रक्रिया योग कहलाती है और योग से ही हमें अपने शुद्ध आत्म स्वरूप को जानने का अवसर मिलता है। यही कारण है कि आज भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी योग की ख्याति बढ़ रही है

About Author

You may have missed

Share