
देहरादून
जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने पर्यटन नगरी मसूरी में किंक्रैग पार्किंग को फिर से शुरू किए जाने की कवायद शुरू कर दी है। ज़िलाधिकारी ने अधिकारियों को इसके लिए किंक्रैग पार्किंग से पुस्तकालय एवं पिक्चर पैलेस तक शटल बस सेवा शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने *10 दिन के अन्तर्गत टैण्डर प्रस्तुत करने के निर्देश* देते हुए *पुलिस विभाग को किंक्रैग में अपना ऑफिस सेटअप कम्प्यूटर नेटवर्क स्थापित किए जाने के भी निर्देश दिए।* पुलिस के पास सभी होटलों की अधिकतम पार्किंग सीमा की जानकारी रहेगी। किसी होटल की पार्किंग फुल होने के उपरांत वाहनों को किंक्रैग में ही रोका जाएगा। किंक्रैग से आगे शटल सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी ने एसपी ट्रैफिक को दिए इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश। उन्होंने कहा कि पुलिस को जो भी संसाधन की आवश्यकता हो, इसके लिए फंडस जिलाधिकारी त्वरित उपलब्ध कराएगें। उन्होंने उप जिलाधिकारी मसूरी, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मसूरी को दिए जल्द कार्यवाही के निर्देश।
बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, संयुक्त मजिस्टेªट मसूरी अनामिका, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी सहित नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 70 लाख 45 हजार रू0 से अधिक मूल्य के 415 मोबाइल फोनों को किया रिकवर
पदोन्नती पर एसएसपी देहरादून द्वारा पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पद्दोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ