देहरादून
राजधानी देहरादून में वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर देहरादून पुलिस के तीन अलग-अलग थानों ने बाइक चोरी करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।दरअसल देहरादून में पिछले कुछ समय से बाइक चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है जिसके लिए देहरादून पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। जबकि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर भी पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन भी किया था।सीसीटीवी फुटेज और चेकिंग अभियान के आधार पर थाना राजपुर और थाना रायपुर पुलिस ने चोरी की चार घटनाओं में लिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।जबकि थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार किया है।इन सभी घटनाओं में देहरादून पुलिस ने चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ चोरी किए गए वाहनों की भी बरामदगी की है इसके अलावा पुलिस ने इन वाहन चोरों के पास से एक दुकान में चोरी किए गए सामान को भी बरामद किया है।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी