देहरादून
2 दिन बाद वर्ष 2023 की शुरुआत हो जाएगी जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। नए वर्ष के उपलक्ष में कई सैलानी देश विदेश से उत्तराखंड पहुंचते हैं जो प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरती है जिसके लिए प्रशासन अपनी तैयारियां पूरी कर चुका है
कोविड के चलते पिछले वर्षों की तुलना में इस साल अधिक संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है वहीं प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 31 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक , कैफे , रेस्टुरेंट, बार जैसे तमाम स्थानों को 24 घंटे खुला रखने की मंजूरी भी सरकार द्वारा दी जा चुकी है , धामी सरकार के इस फैसले से नए वर्ष के दौरान रात को भी सड़कों पर भारी संख्या में पर्यटकों के मौजूद रहने के आसार साफ तौर पर नजर आ रहे हैं ।
देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि जिले में व्यवस्था और अनुशासन को कायम रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं ।
वहीं एसपी सिटी सरिता डोभाल का कहना है कि नए वर्ष के दौरान पुलिस फोर्स का सख्त पहरा नजर आएगा , जगह जगह पर चेकपोस्ट लगाकर चेकिंग अभियान चलाए जायेंगे और शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रखी जायेगी।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी