देहरादून
आज दिनांक – 02/08/2024 को ब्रह्मकुमारी संस्था, देहरादून से आयी बहनों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट की गयी, भेंट के दौरान ब्रह्मकुमारी संस्था, की बहनों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को देहरादून की कलाई पर राखी बांधते हुए उनकी दीर्द्यायु की कामना की गयी। इस दौरान उपस्थित बहनों द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति एसएसपी देहरादून द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
आपसी वार्तालाप के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित बहनों से उनकी संस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता अथवा सहयोग के लिए उनसे संपर्क करने हेतु बताया गया, साथ ही जनपद पुलिस के उनकी सहायतार्थ हर कदम पर उनके साथ होने के प्रति उन्हें आश्वस्त किया।

More Stories
व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग