
देहरादून
रिंग रोड स्थित आयुक्त कर मुख्यालय के सभी कर्मचारियों ने एक साथ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि 2009, 2015 और 2024 में अधिकारियों का ढांचा तीन बार बढ़ा है, लेकिन इसके सापेक्ष कर्मचारियों का ढांचा अभी तक नहीं बढ़ा है।
इस बार हम सभी ने मिलकर अपने ढांचे को शासन को भिजवाया था, लेकिन यह कहते हुए शर्म आ रही है कि हमारा ढांचा तो नहीं बढ़ाया गया, बल्कि जो हमारे उत्तराखंड राज्य कर अधिकारियों को पदोन्नति का 50% कोटा मिलता था, उन पदों को समाप्त करने का प्रयास सरकार और शासन द्वारा किया जा रहा है।
हम सभी कर्मचारी इस निर्णय की घोर निंदा करते हैं। अगर सरकार हमारी मांगों को अनसुना करती है, तो 1 तारीख से हम लोग 2 घंटे का कार्य बहिष्कार अनिश्चितकालीन तक करेंगे। और उसके बावजूद भी यदि सरकार नहीं सचेत होती है, तो हम सभी कर्मचारी मिलकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

More Stories
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार,. सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 7 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
मुख्य सचिव ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न संगठनों से भी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर किया विचार-विमर्श, सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश
ऋषिकेश महायोजना–2031: अव्यवस्थित विकास से सुनियोजित भविष्य की ओर बड़ा कदम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर सचिवालय में मंथन, तपोवन क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान पर खास जोर