देहरादून
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने झगड़े के दौरान गंभीर रूप से घायल कर मफलर से गला घोट कर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है आपको बता दें कि 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर की पार्टी मनाने के दौरान आपसी झगड़े और रंजिश के चलते मृतक तुषार थापा के साथ मारपीट की गई और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई जिसके बाद पुलिस को तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने आरोपी अरुण खरे को गिरफ्तार किया है जोकि बागपत का रहने वाला है । एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों दोस्त हैं और आपसी रंजिश और लड़ाई के चलते आरोपी द्वारा मृतक का गला घोटकर हत्या कर दी गई फिलहाल पुलिस आरोपी का अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी