डोईवाला
जोलीग्रांट एयारपोर्ट पर आज सुबह 10 बजे टेक्सी यूनियन के सद्स्य को बाहरी टैक्सी का विरोध करना उस समय भारी पड़ गया जब एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान ने टैक्सी यूनियन के सद्स्य की पिटाई कर दी।
टैक्सी यूनियन के सद्स्य की पिटाई का मामला देखते ही देखते तूल पकड़ गया और एयरपोर्ट पर टैक्सी यूनियन के सैकड़ों लोगों ने पिटाई के आरोपी जवान के खिलाफ कारवाई की मांग को लेकर टैक्सी का संचालन ठप कर दिया और कारवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
घटना की जानकारी मिलते ही डोईवाला कोतवाली के एसएसआई राकेश साह और जोली ग्रांट पुलिस चौकी के इंचार्ज उत्तम रमोला पुलिस के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे और टैक्सी यूनियन के लोगों ने बात की।
इसी बात को लेकर टेक्सी चालक यूनियन ने एयारपोर्ट पर सी आई एस एफ जवानो के खिलाफ नारे बाजी करते हुए उन्हें बर्खास्तगी की मांग करते हुए जाम कर नारे बाजी की गई और घंटो तक सी आई एस एफ के जवानो के खिलाफ विरोध किया गया इस दौरान टेक्सी यूनियन ने आरोप लगते हुए कहा की एयर पोर्ट पर कार्य रत सी आई एस एफ के जवान टेक्सी चलको से ऐसे व्यवहार कर रहे जैसे वह आतंकवादी ही कुछ समय पूर्व भी सी आई एस एफ के जवानों द्वारा इसी तरह अभद्रता की गई थी हम इन जवानों की बर्खास्तगी की मांग करते है। तो वही खबर लिखें जाने तक सी आई एस एफ के जवान की बरखास्तगी की कारवाही शुरू हो चुकी है।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी