देहरादून
विश्व हिंदू परिषद की महिला नेत्री साध्वी प्राची को जान से मरने की मिली धमकी के बाद आज प्राची ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान साध्वी प्राची ने मुख्यमंत्री ने सुरक्षा की मांग की है। आपको बता दे कि कुछ दिन पहले पाकिस्तानी भाषा में ही लिखा हुआ धमकी भरा पत्र साध्वी प्राची को मिला था। जिसे भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को दी गई धमकी से, जोड़कर इस धमकी को देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद साध्वी प्राची में कहा कि 21 जुलाई को सुबह उनके आश्रम में पाकिस्तानी भाषा में धमकी भरा पत्र मिला है, जिसके संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है। साथ ही कहा कि पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि सर तन से जुदा, इसके साथ ही पत्र में उत्तरप्रदेश के योगी आदित्यनाथ का भी नाम लिखा है। लेकिन नुपुर शर्मा ने जो कहा है वही इनके किताब में लिखा गया है।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी