पेपर लीक व भर्ती घोटाले के विरोध में धरने पर बैठे यूकेडी कार्यकर्ताओं को शिव सेना ने दिया अपना समर्थन

देहरादून

पेपर लीक व भर्ती घोटाले के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल के धरने को दिया शिव सेना ने समर्थन।
शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने धरना स्थल पर सम्बोधित करते हुए कहा कि आज उत्तराखंड राज्य राजनेताओ एंव नौकरशाहों के गठ जोड़ के भ्रष्टाचार के चरम पर पहोच गया है। सत्ताधारी दलो ने राज्य को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने भर्ती घोटाले की CBI जाँच की माँग भी की।
इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के जयप्रकाश उप्पाध्याय, विजय बोडाई, राजेंद्र बिष्ट, प्रीतम रावत, दीपक रावत, शकुन्तला रावत मौजूद रहे।
शिव सेना से राज नेगी, शिवम् गोयल, विकास सिंह, विक्की खत्री, सोनू पासवान आदि मौजूद रहे।

About Author

You may have missed

Share