देहरादून
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विधानसभा परिसर का औचक निरीक्षण किया| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अनुभागों, अधिकारियों के कार्यालय कक्ष, सभागारों सहित समितियों के कार्यालयों का निरीक्षण किया| विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को सुझाव देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए| विधानसभा अध्यक्ष ने सबसे पहले गैलरियो में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया| इस दौरान उन्होंने अनुभागों के कार्यालय कक्ष में स्टाफ के बैठने की व्यवस्था से लेकर, समितियों के कार्यालय कक्ष से सम्बंधित सभी विषयों की जानकारी ली| पुस्तकालय का भी निरिक्षण किया| इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अनुभागों में पहुंचकर
स्टाफ की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली| साथ ही अनुभागों एवं समितियों में उपस्थित अधिकारियों से उनकी जॉब प्रोफाइल के बारे में भी पूछा| इस दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कक्ष में पाए गए| विधानसभा अध्यक्ष ने कई व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए| सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने की बात भी कही|


More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी