रिपोर्ट: नंद किशोर गर्ग
रानीखेत: करोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ने के लिए देशभर से लोग आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में अब रानीखेत छावनी परिषद के कर्मचारी भी आगे आए हैं। परिषद सीईओ अभिषेक आजाद ने करीब 2 लाख 75 हजार रुपए पीएम फंड में दिए हैं। उन्होंने यह राशि केआरसी कमान्डेन्ट ब्रिगेडियर जीएस राठोर के माध्यम से दी है।
कमान्डेन्ट ने सभी से अपील की है कि इस महामारी से लड़ने को आगे आकर अपना पूरा सहयोग दें। इस दौरान उन्होंने कोरोना संकट की घड़ी में बेहतर कार्य के लिए सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया।
वहीं सीईओ अभिषेक आजाद ने बताया कि, सभी कर्मचारियों ने अपने 1 दिन का वेतन महामारी से लड़ने के लिए पीएम फंड में दिया है। साथ ही सफाई कर्मियों के कार्य की सराहना के लिए उन्हें सम्मानित किया।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी