देहरादून: कोरोना वायरस महामारी के चलते गुरुवार को केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया। जिसके तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ाने पर रोक लगा दी। इसके अलगे दिन ही केंद्र की तर्ज पर अब उत्तराखंड सरकार ने भी फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड: अब यहां पड़े मिले सड़क पर नोट, लोगों ने पुलिस को दी सूचना
उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों को एक जनवरी 2020 से देय महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त का भुगतान न करने का फैसला लिया है। जिसका असर करीब सवा तीन लाख से अधिक कर्मचारियों पर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में नौ महीने के बच्चे ने कोरोना को हराया, सबसे कम दिन में हुआ ठीक
इस सम्बन्ध में वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। माना जा रहा है कि, इससे सरकार को करीब चार सौ करोड़ रुपये की बचत होगी।


More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी