देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में यातायात के नियमो का उल्लंघन करने, शराब पीकर वाहन चलाने तथा रेश/स्टंट बाइकिंग लड़ने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए है।
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें कुछ युवक रानीपोखरी क्षेत्र में थानों रोड पर स्टंट बाइकिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे, उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल थानाध्यक्ष रानी पोखरी को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिस पर रानीपोखरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत वाहनो की सघन चैकिंग के दौरान भोगपुर थानो रोड पर विडालना पुल पर स्टंट कर रहे तीनों बाइकर्स के विरुद्ध तीन घंटे के अंदर कार्रवाई कर तीन बाइकों को सीज किया गया।

More Stories
खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 70 लाख 45 हजार रू0 से अधिक मूल्य के 415 मोबाइल फोनों को किया रिकवर
पदोन्नती पर एसएसपी देहरादून द्वारा पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पद्दोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ