पुलिस बस पर आतंकी हमला, दो की मौत

संवाददाता

श्रीनगर,13 दिसंबर।

श्रीनगर शहर पंथाचौक में सोमवार को आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर सशस्त्र पुलिस की बस पर गोलीबारी कर दी। इस हमले में 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए हो जबकि दो की मौत हो गई।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को पंथा चौक इलाके में सशस्‍त्र पुलिस बटालियन की बस पर आतंकियों ने भारी गोलीबारी की। सूत्रों ने बताया कि इसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 अन्‍य घायल हैं। इन सभी घायलों को नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकवादियों ने अत्यधिक सुरक्षित इलाके में बस पर भारी गोलीबारी की जबकि वहां पर विभिन्न सुरक्षा बलों के कई शिविर हैं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

विदित हो कि कुछ दिन पहले ही कश्‍मीर के बांदिपोरा जिले में आतंकियों ने पुलिस की एक टीम पर फायरिंग की थी। जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गए थे। हमले में दोनों पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। यह हमला 10 दिसंबर को बांदिपोरा के गुलशन चौक पर हुआ था।

About Author

You may have missed

Share