देहरादून
थाना रानीपोखरी द्वारा SDRF वाहिनी कंट्रोल रूम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति रानीपोखरी भोगपुर नहर में बह गया है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी अमित राठौर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।
घटनास्थल पहुँचकर रेस्क्यू टीम को परिजनों द्वारा ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति रात्रि में नहर के किनारे बैठा था तथा अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। पहले परिजनों द्वारा स्वयं ही उनकी तलाश की गई, परन्तु कुछ पता न चल पाने के कारण स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।
उक्त के संबंध में आज प्रातः से ही SDRF टीम द्वारा नहर में डूबे व्यक्ति की खोजबीन की जा रही थी। गहन सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा नहर में घटनास्थल से लगभग 09 किमी आगे उक्त व्यक्ति का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक व्यक्ति का नाम :-
जोगिन्द्र सिंह सिंह उम्र – 55 ग्राम भोगपुर, जिला देहरादून
रेस्क्यू टीम का विवरण:-
मुख्य आरक्षी अमित राठौर
मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह
मुख्य आरक्षी विजय भण्डारी
आरक्षी अमित रावत
आरक्षी विजय खरोला
इलेक्ट्रीशियन अरविन्द कटारिया
चालक अजीत मुयाल

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी