पौड़ी
दर्दनाक हादसा- जनपद पौड़ी के धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत बीरोंखाल के पास सिमड़ी गांव में बारात की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा मौके पर पहुँचकर किया गया राहत एवं बचाव कार्य।
उक्त बस में सवार यात्री बारात में गए थे जोकि लालढांग हरिद्वार से काड़ागांव वापिस आ रहे थे, जिसमें लगभग 45-50 लोग सवार थे। वीरोंखाल से आगे सिमड़ी गांव के पास मोड़ काटते समय बस अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा 09 लोगों को निकाल लिया गया था, जिसमे से 06 घायलों को बीरोंखाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है व 01 गंभीर घायल को कोटद्वार हेतु रेफर किया गया है। अन्य 02 व्यक्तियों की स्थिति सामान्य है। वही रोता बिलखता दूल्हा जब अपने घर पहुंचा तो कोहराम मच गया हर कोई दूल्हे को सांत्वना दे रहा था।
SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में लगभग 500 मीटर गहरी खाई में रोप बांधकर में उतरा गया जहाँ से स्ट्रैचर द्वारा एक- एक कर के घायलों व मृतकों को निकाला गया।
कल से लगातार चल रहे रेस्क्यू कार्य में इंस्पेक्टर बालम सिंह बजेली, SDRF के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा NDRF, फायर सर्विस, सिविल पुलिस व अन्य के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू कार्य किया गया। SDRF रेस्क्यू टीम रिखणीखाल, धुमाकोट में गतिमान रेस्क्यू कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
रेस्क्यू टीम द्वारा 30 मृतकों व 20 घायलों को निकाला गया
20 घायलों में से 02 व्यक्तियों की हॉस्पिटल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी।
कुल मृतक:- 32
कुल घायल:- 18
संपूर्ण योग:- 50

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी