
देहरादून
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमण्डल अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्धन से सचिवालय स्थित उनके कक्ष में निगमों के कार्मिकों की समस्याओं के सम्बन्ध में मिला जिसमें मुख्यत: राज्य कर्मचारियों की भाँति समय समय पर होने वाले शासनादेशों को समान रूप से समस्त निगमों / निकायों / प्राधिकरणों में लागू किये जाने का अनुरोध किया गया जिस पर अपर मुख्य सचिव ने त्वरित सज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित कर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये साथ ही उन्होंने संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि निगमों के कार्मिकों की जो भी समस्याएं होगी प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण किया जायेगा इस अवसर पर प्रतिनिधिमाल में महासंघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणा कोटि, महासचिव ललित शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कान्त शर्मा, जगदीश बहुगुणा, नन्द लाल जोशी एवं मनोज कुमार उपस्थित रहे।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी