नहीं थम रही चारधाम यात्रा के नाम पर हेली सेवा टिकटों की धोखाधड़ी, STF ने 15 और Fake वेबसाइटों को कराया ब्लॉक

देहरादून

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के नाम हेलीकॉप्टर सेवा टिकटों में धोखाधड़ी का अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है.साईबर ठगो ने बिल्कुल असली दिखने वानी नकली वेबसाइटों के जरिए हेली सेवा टिकट बुकिंग का झांसा देकर जालसाज नए-नए हथकंडे अपनाकर यात्रियों को लगातार ठगने में जुटे है.हालांकि प्राथमिकता के आधार पर इस अपराध को रोकने के लिए उत्तराखंड STF/CCPS Dehradun पुलिस लगातार फर्जी वेबसाइटों को बंद करा हेली सेवा में धोखाधड़ी करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसने में प्रयासरत है.लेकिन इसके बावजूद धोखाधड़ी का ये गोरखधंधा थमता नजर नहीं आ रहा है.ऐसे में एक बार उत्तराखंड STF ने 15 और ऐसी नकली वेबसाइटों को ब्लॉक कराया है,जो चारधाम यात्रा में हेली सेवा टिकट बुकिंग के नाम पर देश विदेश के यात्रियों को ऑनलाइन फ़र्जी वेबसाइटों के जरिये धोखाधड़ी में सक्रिय थे।

About Author

You may have missed

Share