देहरादून
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में मुख्य अभियुक्त केंद्रपाल निवासी धामपुर गिरफ्तार अब तक कुल 24 वीं गिरफ्तारी।
उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा वीडियो/वीपीडीओ भर्ती परीक्षा परिणाम में प्रश्नपत्र लीक मामले में की जा रही विवेचना के क्रम में एसटीएफ टीम द्वारा पूर्व में कुल 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ टीम द्वारा संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुख्य अभियुक्त
केंद्रपाल पुत्र भीम सिंह निवासी टीचर कॉलोनी धामपुर को आज शाम पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया
*केंद्रपाल की भूमिका*
पूछताछ के दौरान जानकारी प्राप्त हुई है अभियुक्त केंद्रपाल वर्ष 1996 में टेंपो चलाता था एवं उसके बाद कुछ वर्षों तक रेडीमेड दुकान पर काम किया एवं उसके बाद कपड़ों की सप्लाई का काम किया
वर्ष 2011 2012 में अभियुक्त प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने के गिरोह में जुड़ गया। वर्ष 2012 में अभियुक्त केंद्रपाल की पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त चंदन मनराल से हुई। वर्ष 2011-12 में ही अभियुक्त केंद्र पाल की मुलाकात पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त हाकम सिंह रावत से हुई। अभियुक्त केंद्रपाल द्वारा ऐसे लोगो के नाम बताए हैं जिनके द्वारा पेपर उपलब्ध कराया जाता था जल्द उनके संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रही है।
*केंद्रपाल ने उक्त अपराध से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की*
करीब 12 बीघा जमीन धामपुर में ली
धामपुर में एक आलीशान मकान
सांकरी में हाकम सिंह के साथ रीजोर्ट में पार्टनरशिप
अभियुक्त के द्वारा कई अन्य संपत्तियां भी जोड़ी गई है जिन की जानकारी की जा रही है।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी