केदारनाथ
केदारनाथ धाम से दर्दनाक मौत की खबर।
केदारनाथ धाम स्थित हेलीपैड में हेलीकॉप्टर के टेल रोट की चपेट में आने से यूकाडा के अधिकारी की मौत।
यूकाडा के महाप्रबंधक वित्त अमित सैनी की मौत।
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने दी जानकारी।
बताया कि 2.00 बजे जीएमवीएन हेलीपैड केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के पंखे टेल रोटर से अमित सैनी महाप्रबंधक वित (यूकाडा) का सिर कटने से मौत हो गयी है। बता दें कि केदारनाथ धाम यात्रा यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए यूकाडा की टीम गई थी।
केदारनाथ धाम में आज दोपहर करीब 14:00 बजे यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण हेतु केस्ट्रेल एवियशन के हेली से गए थे श्री केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए हेलीकॉप्टर की चपेट में आने पर उनकी मृत्यु होना प्रकाश में है उक्त संबंध में अतिरिक्त जानकारी प्राप्त की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक हेली के पिछले ब्लेड की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है।आईजी गढ़वाल करन सिंह के मुताबिक मामले की जानकारी मिलते ही दिशा निर्देश दे दिए गए है परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी