आम जनता के लिए सिर दर्द बने स्मार्ट सिटी के कार्य, अब मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र,जतायी नाराजगी

देहरादून

3 साल पहले केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी को लेकर एक प्रोजेक्ट शुरू किया इसमें देश के कई शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए एक रूपरेखा तैयार की गई, और इसी के तहत कई शहरों का चयन हुआ कि इन्हें स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा। ऐसे ही शहरों में उत्तराखंड का एक शहर देहरादून भी शामिल था 3 साल पहले देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कवायद शुरू की गई, इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से मोटा फंड भी दिया गया। इसके बाद हर किसी की उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में देहरादून की सड़कें चौड़ी होंगी, यहां के बाजार स्मार्ट होंगे, वाईफाई का जाल बिछा होगा ट्रैफिक लाइट इतनी स्मार्ट होंगी की ट्रैफिक से निजात मिल मिल पाएगा इसके साथ ही अन्य कई सारी सुविधाएं भी मिलेंगी। उस समय जब रूपरेखा तैयार हुई तो बहुत कुछ बताया गया लेकिन अब 3 साल पूरे हो चुके हैं और स्मार्ट सिटी धूल फांक रही है। सड़कों में स्विमिंग पूल के जितने बड़े गड्ढे हैं तो स्मार्ट कुछ भी नहीं दिख रहा है। दूसरी तरफ पिछले 3 साल में करोड़ों रुपए इस प्रोजेक्ट के ऊपर खर्च किए जा चुके हैं और लगातार खर्चा बढ़ता ही जा रहा है। वहीं 3 सालों तक स्मार्ट सिटी को लेकर अधिकारी नेता सभी चुप्पी साधे हुए थे, और सभी इस बात को लेकर जनता को आश्वस्त कर रहे थे कि आने वाले दिनों में देहरादून एक स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित हो जाएगा। लेकिन अब एक के बाद एक बड़े नाम स्मार्ट सिटी को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज करने लगे हैं। कुछ समय पहले शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की खूब क्लास लगाई थी साथ ही उन्होंने कई सवाल भी पूछे थे और यह सिलसिला कई बार चला जब उन्होंने स्मार्ट सिटी को लेकर अपनी नाराजगी दर्ज करवाई अधिकारियों को फटकार लगाई और सवाल किए कि कब करोगे स्मार्ट सिटी का काम पूरा। उसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी समय-समय पर अपनी नाराजगी व्यक्त की उन्होंने भी तीखे सवाल किया कि आखिर स्मार्ट सिटी का काम कब पूरा होगा। बावजूद इसके न स्मार्ट सिटी के काम मे रफ्तार देखने के लिए मिली अधिकारियों का ढुलमुल रवैया सही हो पाया। वही

अब एक बार फिर से देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र लिखा है इस पत्र में उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की है साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कई मांगे भी की है।

About Author

You may have missed

Share