देहरादून
थाना कैंट के बिन्दाल पुल, चकराता रोड पर रोज शाम जहरीले धुंए व दुर्गंध का साया रहने लगा है, कारण है बिन्दाल पुल के नीचे बसी बस्तियों के निवासी जोकि शाम के समय बिजली की वायर को इकट्ठा कर जलाने का काम कर रहे हैं। जिससे कुछ समय के लिए इस पुरे क्षेत्र में जहरीला व दम घोंटू धुंआ जिसकी वजह से घुटन जैसी समस्या देखने को मिल रही है। आस पास के लोगों का कहना है कि यहा रोज इसी तरह का काम होता है। इस प्रकार से प्लास्टिक की वाॅयर को जलाकर उसमें से काॅपर निकाल कर बेचने व उससे मुनाफा कमाने के चक्कर में क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। कई बार पुलिस द्वारा इन्हें रोका गया है परन्तु इस पर पुलिस काबू पाने में असफल रही है।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी