देहरादून
कैंट विधानसभा के गोविंद गढ़,शांति विहार में पिछले 2 दिनों से 10-12 स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है और क्षेत्र में अंधकार छाया हुआ है, लेकिन जिम्मेदार विभाग सोया हुआ है। क्षेत्रवासियों ने इस बावत कई बार शिकायत भी की लेकिन अभी तक कोई इस समस्या के समाधान के लिए नही आया वही संबंधित एसडीओ, जेई किसी का फोन उठाने की जहमत भी नही उठा रहे। अधिकारियों को सोचना चाहिए कि इस क्षेत्र में सीनियर सिटीजन भी रहते है, कुछ बीमार भी है। 2 दिन पूर्व भी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। क्षेत्रवासी लगातार 01352753558 पर कॉल कर रहे है लेकिन कॉल नही लग रही। क्या विभाग किसी बड़ी वारदात की इंतजार में है,,,, ? क्योंकि इसी अंधेरे का फायदा कुछ असामाजिक तत्व उठा सकते है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि अब वे सूबे की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस संबंध में पत्राचार करेंगे नही तो जनता दरबार मे भी इस बाबत मुलाकात करेंगे, क्योंकि क्षेत्र में बिजली की समस्या भी काफी दिनों से चल रही है।

More Stories
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार,. सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 7 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
मुख्य सचिव ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न संगठनों से भी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर किया विचार-विमर्श, सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश
ऋषिकेश महायोजना–2031: अव्यवस्थित विकास से सुनियोजित भविष्य की ओर बड़ा कदम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर सचिवालय में मंथन, तपोवन क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान पर खास जोर