क़ृषि उत्पाद पर मंडी शुल्क की दरें कम करने की मांग
देहरादून, 4 जनवरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में सांसद नरेश बंसल के नेतृत्व में प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल समिति के पदाधिकारियों ने भेंट की। समिति के प्रदेश अध्यक्ष एन. पी. दीवान ने मुख्यमंत्री को व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए अनुरोध किया कि प्रदेश में बाहर से लाये गये कृषि उत्पाद पर मण्डी शुल्क की दरों में कम किया जाए। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि मण्डी शुल्क की दरों में संशोधन के साथ ही व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक देशराज कर्णवाल, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, व्यापार मण्डल समिति के प्रदेश महामंत्री विनय गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश संयोजक आरपी गोयल, विपिन नागलिया, आनंद स्वरूप गुप्ता, विवेक अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी