देहरादून
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में देहरादून जिला प्रशासन ‘हरित देहरादून पहल’ की शुरुआत की गई है। हरित देहरादून पहल के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आज शुभारम्भ किया गया है।
ज़िलाधिकारी द्वारा चलाये जा रहे हरित देहरादून पहल के अंतर्गत आज प्राप्त कॉल्स में से कालर द्वारा चुने गए स्थान कैनाल रोड, एवं चकराता रोड पर 30 पौधे लगाये गये हैं, पौधे लगाने के बाद वहाँ के निवासियों द्वारा पेड़ का संरक्षण करने हेतु शपथ भी ली गई।
नागरिक अपनी भागीदारी के लिए स्थान का चयन करें, उस स्थान को चुनें जहां आप पेड़ लगाना चाहते हैं। चुने हुए स्थान की जानकारी हमें 18001802525 पर संपर्क करके बताएं।पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना हम सब की ज़िम्मेदारी होगी। आइए, मिलकर देहरादून को हरा-भरा शहर बनाएं।
जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया हरित देहरादून बनाने के लिए जिला प्रशासन की इस मुहिम से, जुड़े। उन्होंने कहा कि हम सब लोग संकल्प लें, कि पेड़ लगाएंगे तथा उसकी देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा नागरिक अपने चुने हुए स्थान की जानकारी 18001802525 टोलफ्री नंबर पर दे सकते हैं।

More Stories
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार,. सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 7 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
मुख्य सचिव ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न संगठनों से भी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर किया विचार-विमर्श, सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश
ऋषिकेश महायोजना–2031: अव्यवस्थित विकास से सुनियोजित भविष्य की ओर बड़ा कदम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर सचिवालय में मंथन, तपोवन क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान पर खास जोर