अंडरग्राउंड 25 हज़ार के इनामी यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दिल्ली में किया सरेंडर

देवभूमि उत्तराखंड में खुलेआम सड़क पर शराब पीने के मामले में आरोपी 25 हजार का इनामी यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया है। अब देहरादून पुलिस भी कटारिया को दून लेकर आएगी। बॉबी कटारिया पर दिल्ली में फ्लाइट में सिगरेट पीने का मुकदमा दर्ज है।
मामला 10 अगस्त का है,जब बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। यूट्यूबर दून के किमाड़ी रोड पर ट्रैफिक के बीच शराब पीता दिख रहा था। इस मामले में डीजीपी के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पता चला कि यह वीडियो उसने 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर फिल्माया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी।

About Author

You may have missed

Share