देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी डॉ. संजीव बालियान ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री के मध्य राज्य में मत्स्य पालन एवं पशुपालन के क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अनेक लोग मत्स्य पालन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि राज्य में मत्स्य पालन एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से हर संभव मदद दी जाएगी।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी