देहरादून: उत्तराखंड में एक और कोरोना संक्रमित मामला सामने आया है। जिससे आज कुल 3 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इसके बाद से अब प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 51 तक जा पहुंचा है। एम्स ऋषिकेश के यूरोलॉजी आईपीडी में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर और दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रसूता महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, तीसरा संक्रमित मरीज पॉजिटिव महिला का पति बताया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, दो मामले देहरादून में सामने आए, जिनमें एक 25 अप्रैल की देर रात और दूसरा 26 अप्रैल की देर शाम का है। दोनों ही रिपोर्ट दून मेडिकल काॅलेज लैब से पाॅजिटिव आये हैं। जबकि एक अन्य मामला ऋषिकेश एम्स से पाॅजिटिव पाया गया है।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी