देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच आज एक अच्छी खबर भी आई है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अब तक कुल 18 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। रविवार को जारी किए गए बुलेटिन में कुल 11 मरीज ठीक होना दर्शाया गया था। यानि 7 नए मरीज आज ठीक हुए हैं। जो अपने आप मे अब तक का एक दिन में ठीक हुए कोरोना मरीजों का रिकॉर्ड आंकड़ा है।
- राज्य में आज दो मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि
- राज्य में अब 46 पहुँची कोरोना मरीजों की संख्या
- देहरादून में सामने आए है दोनों मामले
- उत्तराखंड में कोरोना के अभी कुल 28 एक्टिव केस है,
- अब तक 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर अस्पताल से हो चुके डिस्चार्ज
- देहरादून- 24, हरिद्वार-7, ऊधमसिंह नगर-4, अल्मोड़ा-एक, पौड़ी-एक, नैनीताल-9 मामले आ चुके है सामने
- राज्य में आज कुल 111 मरीजों की आई रिपोर्ट , 109 नेगेटिव, दो पॉजिटिव
- राज्य में 3677 लोगों के अबतक जांच के लिए भेजे जा चुके है सैंपल
- जिसमे से अबतक 3228 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव
- राज्य में 469 मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी
- 567 मरीज हॉस्पिटल इसोलेशन में रखे गए है
- 63902 संदिग्ध मरीजों को किया गया है होम कॉरेन्टाइन
- 2002 को किया गया है इंस्टिट्यूशनल कॉरेन्टाइन


More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी