ऋषिकेश: उत्तराखंड में आज फिर एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश में भर्ती न्यूरो पेशेंट नैनीताल निवासी एक महिला में कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अब तक प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 52 पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक महिला को 22 अप्रैल को AIIMS ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। महिला का आईसीयू में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि, नैनीताल निवासी इस 56 वर्षीय महिला को ब्रेन स्ट्रोक के बाद इंटरनल ब्लीडिंग की शिकायत थी। ऋषिकेश एम्स में कोरोना का यह दूसरा मामला है।
ये भी पढें: रोशन रतूड़ी की बदौलत दुबई से पहुंचा उत्तराखंड के युवक का शव
इससे पहले रविवार को प्रदेश में कुल तीन मरीज COVID-19 पॉजिटिव पाए गए। जिसमे एम्स ऋषिकेश के नर्सिंग अधिकारी भी शामिल है।
वहीं अब तक प्रदेश के कुल 52 मामलों में से 33 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिसके बाद अब उत्तराखंड में कोरोना के कुल 19 सक्रिय मामले हैं।
देशभर की बात करें तो ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, भारत मे अब तक कुल 29,435 कोरोना के मामले सामने आए। जबकि, 934 लोगों ने इससे अपनी जान गंवाई है। हालांकि, 6,868 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इसके बाद से अब देश मे 21,632 सक्रिय मामले हैं।
ये भी पढें: मुख्यमंत्रियों संग पीएम मोदी की चर्चा: लॉकडाउन की अवधि पर..
वहीं दुनियाभर में अब तक कुल 30,64,837 मामले सामने आए। जबकि, 2,11,609 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 9,22,397 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। ताज़ा आंकड़े के अनुसार दुनियाभर में 19,30,831 सक्रिय मामले हैं।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी