देहरादून: कोरोना के कहर के बीच उत्तराखंड में लगातार तीसरे दिन कोई भी मामला सामने नहीं आने से सरकार ने राहत की सांस ली। वहीं दो और मरीज ठीक हुए हैं। अब उत्तराखंड में रिकवर हुए संक्रमितों की कुल संख्या सात हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 35 लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिला।
जानकारी के मुताबिक, दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती 49 वर्षीय अमेरिकी नागरिक और दुबई से लौटे सेलाकुई निवासी 21 वर्षीय युवक की लगातार दूसरी बार रिपोर्ट नेगेटिव आई। स्थानीय युवक को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि, अमेरिकी नागरिक मामले में एलआइयू को सूचित किया गया है। अमेरिकी दूतावास को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। अमेरिकी नागरिक काम के सिलसिले में आइटी पार्क स्थित इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एजेंसी में अधिकारियों से मिलने आया था। इससे पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के तीन प्रशिक्षु आईएफएस, एक सेना का सूबेदार और कोटद्वार का युवक ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
बता दें कि, अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी से दुनिया में सबसे ज्यादा त्रस्त देश बन गया है। अमेरिका शनिवार को मौतों का आंकड़ा 20,000 पर पहुंचने के साथ ही इटली को पछाड़कर सर्वाधिक मौतों वाला देश बन गया है।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी