देहरादून
उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है और यह मुसीबत का तब और बढ़ जाती है जब भारी बारिश के चलते किसी वाहन को नदी के रास्ते गुज़रना पड़ता है, वाहन चालकों की लापरवाही भी कभी कभी सैकड़ों जिंदगियों पर भारी पड़ जाती है।
ये तस्वीरें देहरादून के शिमला बाइपास चौक के पास रामगढ़ काजवें गांव की है जहां एक यात्री बस बहने से बच गई लोग बस की छत से कूदकर अपनी अपनी जान बचाने के लिए छलांग लगा रहे है। बस यात्रियों से खचाखच भरी थी।
तस्वीरों में भयावह मंजर साफ़ दिख रहा है, जहाँ नदी का रपटा पार करते हुए बरसाती नदी के पानी में एक बस फंस गई और इसमें बैठे यात्रियों में हाहाकार मच गया। यात्री खिड़की से बाहर निकल छत पर चढ़ गए और छत पर चढ़े यात्री बस से नीचे कूद कूद कर अपनी जान बचाने को मजबूर थे, अब इसे प्रशासन की लापरवाही कहे या बस चालक की लापरवाही लेकिन बस में बैठे लोगों की ज़िंदगी ख़तरे में पड़ गई।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी