शहीद परिवारों की हरसंभव मदद करेंगेः धामी

शाहिद सोनित को सीएम ने श्रद्धांजलि

संवाददाता
रूड़की, 14 अक्टूबर।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुवाहाटी में शहीद हुए ग्राम धनौरी, रूड़की निवासी भारतीय सेना के जवान सोनित कुमार सैनी के आवास पर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। सीएम ने शहीद के परिजनों से मिल कर उनको ढाढस बंधाया।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक प्रदीप बत्र एवं सुरेश राठौर ने भी शहीद जवान सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

About Author

You may have missed

Share