संवाददाता
देहरादून, 14 नवंबर।
महानगर महिला कांग्रेस ने आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाते हुए राजपुर विधानसभा क्षेत्र के वॉर्ड ऩ 16 बकराल वाला में आंगनबाड़ी के बच्चों को मिष्ठान, मास्क, सैनिटाइजर और फ्रूट जूस का वितरण किया।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। पं नेहरू ही थे जो देश को औद्योगिकरण की तरफ लेकर गए और श्वेत क्रांति जैसे अभियान चलाए। जिससे देश विकास की ओर अग्रसर हो सके।
वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी रतूड़ी ने कहा कि प़ं नेहरू ने देश में अनेकों योजनाएं चलाकर देश को खुशहाल बनाया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री ने हमेशा भावनाओं को देखते हुए देश हित में उचित निर्णय लिया। कार्यक्रम में मोहन काला, प्रियंका भंडारी, मंजू, दया रानी, सत्येंद्र पंवार, पूनम राणा, अनूप पासी, मोहित रोहिल्ला, सीएल चौधरी आदि मौजूद रहे।


More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी