पुलिसकर्मियों के साथ है आप: कोठियाल

संवाददाता

देहरादून, 28 दिसंबर।

उत्तराखंड पुलिस के जवानों के ग्रेड पे का जीओ जारी ना होने से धरने पर बैठे पुलिकर्मियों के परिजनों से आज आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने मुलाकात की। उन्होंने पुलिकर्मियों के परिजनों को विश्वास दिलाया कि आप पार्टी उनकी मांग पूरी होने तक उन सभी पुलिस कर्मियों के साथ खडी है।

इस दौरान महिलाओं ने उनसे शिकायत करते हुए कहा कि सरकार ने उनके साथ धोखा किया है। मुख्यमंत्री ने गेड पे के जीओ की घोषणा की थी लेकिन सरकार ने अभी तक जीओ जारी नहीं किया। उन्होंने ये भी कहा कि उनपर जबरन पुलिसकर्मियों की वर्दी फाडने के झूठे आरोप लगाए जो सरासर गलत है। उन्होंने ये भी आरोप लगाए कि अधिकारियों ने उनके साथ बदसलूकी की।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि आप पार्टी के लिए पुलिस का सिपाही,देश का सिपाही और एक्स सर्विस मैन बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन सभी का प्रदेश के निर्माण में अहम योगदान रहा है। वहीं कर्नल कोठियाल ने कहा कि आप पार्टी इन सभी लोगों से यह वादा करती है कि आप पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस दिशा में बहुत गंभीरता से मंथन कर रहा और आप पार्टी ग्रेड पे के मुद्दे पर पुलिस कर्मियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा,आप पार्टी इन सभी लोगों के हितों को देखते हुए जल्द ही इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मातृशक्ति ने पहले सडकों पर उतरकर संघर्ष किया और अलग राज्य लिया और आज एक बार फिर वही मातृशक्ति आज सडकों पर संघर्ष करने को मजबूर है। इनका संघर्ष जाया नहीं जाएगा।

About Author

You may have missed

Share