देहरादून
यूथ कांग्रेस के आवाहन पर राहुल गांधी को मानहानि के फर्जी मुकदमे में फसाने व केंद्र सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैए के विरोध में देहरादून जिला उपाध्यक्ष मोहित मेहता (मोनी) के नेतृत्व में केंद्र सरकार (प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी) का पुतला दहन किया गया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मोहित मेहता (मोनी) ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से ही केंद्र सरकार इस कदर घबरा चुकी है कि लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है और इसी के तहत राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है, लेकिन उत्तराखंड कांग्रेस हर स्थिति में और हर घड़ी में अपने नेता राहुल गांधी के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी (राष्ट्रीय सचिव) अभाव्य सिंह चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष विनित प्रसाद भट्ट (बंटू), पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, पार्षद दीप वोहरा, रितेश छेत्री, पीयूष जोशी, फारुक राव, सिद्धार्थ वर्मा कार्तिक बिरला, वसीम खान, रोहित ठाकुर, शहजाद, हिमांशु रावत, सिध्दार्थ अग्रवाल, अजय रावत, अभिषेक मेहता (अन्नू), राजीव प्रजापति, अमित अरोड़ा, अरशद, आलोक मेहता, मनीष, सिद्धांत, कबीर, आकाश, तुषार समेत बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद रहे।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी