देहरादून
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन प्रदान किया गया है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री धामी को यूट्यूब से प्राप्त उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल का प्रमाणपत्र भेंट किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म सूचनाओं के आदान- प्रदान के साथ ही प्रचार- प्रसार का सबसे बेहतर माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक तक योजनाओं को पहुँचाया जाए इसके लिए उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार- प्रसार हेतु सोशल मीडिया का बेहतर प्रयोग किया जा सकता है, सभी विभाग जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को आम जन तक पहुँचाने के लिए पारंपरिक प्रचार के तरीक़ों के साथ ही सोशल मीडिया का भी उपयोग करें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोशल मीडिया टीम के सदस्य एवं सूचना विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी