नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता

देहरादून, 21 दिसंबर।

नाबालिग से छेड़खानी में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने 20 दिसंबर को तहरीर देकर बताया था कि आसिफ पुत्र कमरुद्दीन निवासी वार्ड नंबर 3 सहारनपुर रोड हरबर्टपुर थाना विकासनगर (18) ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकत व छेड़खानी की है। जिस पर प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर पोक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।

आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा तत्काल टीम गठित कर क्षेत्र में रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी आसिफ गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस टीम

उप निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी

महिला उप निरीक्षक नीमा रावत

कांस्टेबल दीपक कुमार

About Author

You may have missed

Share