क्रिकेट खेलते समय हुए थे चोटिल
संवाददाता
देहरादून, 22 दिसंबर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बाएं हाथ में एक माह के लिए प्लास्टर बांधा गया है। सीएम धामी मंगलवार को क्रिकेट खेलने के दौरान चोटिल हो गये थे। वहीं इससे पूर्व उन्होंने दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।
बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना। दून मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
दून मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की सलाह के बाद मुख्यमंत्री के हाथ का एक्सरे कराया गया और प्लास्टर बांधा गया। चिकित्सकों के अनुसार सीएम के हाथ में काफी सूजन आ गई थी। हाथ में फ्रैक्चर है और लगभग एक माह तक प्लास्टर रहेगा और उसके बाद फिजियोथेरेपी की जाएगी। विदित हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ पर मंगलवार को मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान चोट लग गई थी।


More Stories
आगामी कावंड मेला -2026″ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील