स्टाफ नर्स से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता
रूड़की, 08 अक्टूबर।
गंगनहर थाना क्षेत्रंतर्गत विनय विशाल अस्पताल की स्टाफ नर्स से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल की स्टाफ नर्स द्वारा ड्यूटी के दौरान एक युवक के द्वारा मारपीट और छेड़छाड़ का मुकदमा थाने में दर्ज कराया था।
प्रभारी निरीक्षक गंगनहर अमरजीत सिंह द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के धड़पकड़ के लिये तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी गई। जिसके परिणामस्वरूप आरोपी नौशाद अहमद पुत्र इरशाद अहमद निवासी सफरपुर कोतवाली गंगनहर को ग्राम सफरपुर कोतवाली गंगगहर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे आज कोर्ट में पेश कर जेल दिया जाएगा।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
1- महिला उपनिरीक्षक प्रीति तोमर
2-का.सुरेन्द्रपाल
३-क. सुरेंद्र सिंह

About Author

You may have missed

Share