संवाददाता
रुड़की, 08 अक्टूबर।
त्योहारी सीजन में शांति कायम रखने के लिए पुलिस थाना क्षेत्र के गांवों में बैठकों का आयोजन कर परस्पर समन्वय बनाकर जनसहयोग करने के लिए निर्देशित कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक गंगनहर अमरजीत सिंह के द्वारा पनियाली गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया। जहाँ पर ग्रामीणों के साथ आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आपस मे भाईचारे और सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाने की अपील की गयी तथा ग्रामीणों के द्वारा भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

ग्राम पनियाली में प्रभारी निरीक्षक गंगनहर द्वारा ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में भी लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि अधिकांश लोगों को आजकल मोबाइल फोन में आ रहे अनावश्यक वेब लिंको को खोलने से बचना चाहिये और मोबाइल में आने वाले ओटीपी को किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिये। इस तरह से साइबर अपराध से बचा जा सकता है।
किरायेदार सत्यापन के लिये किया जागरूक।
ग्राम पनियाली में ग्रामीणों को गोष्ठी के माध्यम से बताया गया कि गांव की फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूर और बाहरी प्रदेशाें के वाशिंदे किराये का घर लेकर रह रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस एक्ट में सुरक्षा के दृष्टिगत मकान मालिक को अपने घरेलू नौकर और किरायेदार का सत्यापन कराना अनिवार्य हैं। साथ ही ग्रामीणों को बताया गया कि मकान मालिक को अपने किरायेदार का सत्यापन फार्म को भरकर थाने में जमा कर देना होगा, जिससे पुलिस के पास उनका विवरण उपलब्ध हो सके, और तब ऐसे लोगो का वेरिफिकेशन उनके गृह क्षेत्र से किया जाएग। यदि कोई मकान मालिक सत्यापन नहीं कराते हैं तो उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।
जिन मकान मालिकों द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया गया है वह अपने किरायेदारों का सत्यापन कोतवाली गंगनहर अथवा ‘devbhumi uttarakhand police mobile app’ पर ऑनलाइन करवा सकते हैं।

More Stories
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त, प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण