कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत को वेटलिफ्टिंग में पहला गोल्ड मेडल मिला, मीराबाई चानू ने 201Kg का कुल वजन उठाकर नया गेम्स रिकार्ड बनाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह ने दी बधाई।

नई दिल्ली

भारतीय टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन काफी अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरे दिन भारत को वेटलिफ्टिंग में भारत को अपना पहला गोल्ड मेडल मिला। मीराबाई चानू ने 201Kg का कुल वजह उठाकर नया गेम्स रिकार्ड बनाया और लगातार दूसरा गोल्ड कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता। इससे पहले संकेत ने सिल्वर जीतकर भारत के मेडल का खाता खोला था। इसके बाद गुरुराजा 61 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को ब्रांज मेडल दिलाया

About Author

Share