देहरादून
वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों पर टीमें गठित कर प्रभावी कार्यावाही करने के निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में कोतवाली केन्ट में पंजीकृत हिट एंड रन के मामले में पंजीकृत मु0अ0स0- 204/06 धारा 279,338,427,304ए भादवि, जिसमें अभियुक्त नन्द वीर उर्फ मिथुन, जो अभियोग के विचारण के दौरान न्यायालय के समक्ष पेश न होकर वर्ष 2013 से लगातार फरार चल रहा था, जिस पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरूद्व स्थाई वारण्ट जारी किया गया था। अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त पर 05 हजार रु० का ईनाम घोषित किया गया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी/पतारसी तथा सर्विलांस के माध्यम से जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर आज दिनांक 11/03/2025 को अभियुक्त नन्द वीर उर्फ मिथुन को झाझरा क्षेत्र में सुभारती अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया।
*नाम/पता अभियुक्त :-*
नन्द वीर उर्फ मिथुन पुत्र स्व0 नत्थुराम निवासी-32, हाईडिल कालोनी, ढकरानी, विकासनगर, देहरादून
*पुलिस टीम :-*
01- अ0उ0नि0 महेन्द्र सिंह नेगी
02- कानि0 संजीत कुमार
03- कानि0 देवेन्द्र कुमार

More Stories
उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत अधिकारी के सम्मान में किया गया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, एसएसपी देहरादून ने उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
गुरु पूर्णिमा पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी माता, गुरुजनों एवं संतों का लिया आशीर्वाद, कहा– मां ही जीवन की प्रथम गुरु
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वाधान में सफाई कर्मचारियों का नगर निगम में धरना 10 वें दिन भी जारी