उत्तराखण्ड
श्री गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 22 अप्रैल को दोपहर 12:35 मिनट पर खुलेंगे। आज चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखीमठ) में श्री 5 मंदिर समिति गंगोत्री द्वारा पूजा-अर्चना और पंचांग गणना के पश्चात कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि 21 अप्रैल को मां गंगा की उत्सव डोली समारोह पूर्वक सेना के बेंड के साथ मुखीमठ से प्रस्थान कर भैरवनाथ जी के मंदिर भैंरो घाटी प्रवास हेतु पहुंचेगी। 22 अप्रैल को मां गंगा की डोली भैंरो घाटी से गंगोत्री धाम पहुंच जाएगी। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष हरीश सेमवाल, कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल, उमेश सेमवाल, मंद्राचल सेमवाल, गिरीश सेमवाल, वसुदेव सेमवाल मौजूद रहे।

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड 2026 का जनपद के समस्त थानों में किया गया सीधा प्रसारण
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देशभर के दिग्गज एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का सुभारती में जमावड़ा, 15वें आईएसएकॉन-यूके 2026 का भव्य शुभारंभ